Header Banner

रॉकवुड्स में उद्गम में दिखाई प्रतिभा

BY — November 24, 2015

241101उदयपुर। चित्रकूट नगर स्थित रॉकवुड्स हाई स्कूल में उद्गम-2015 का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें पांचवी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था प्राचार्या गीता नायर ने बताया कि विद्यायल के छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों के चार्ट, मॉडल प्रदर्शित किए गए। विभिन्न समूह ने धरातल के विभिन्न रुप, भारत के विभाजन के पश्चामत् के समय को दर्शाया। सीनियर समूह ने भारत के सात पूर्वी राज्य, भारत के पड़ोसी देश, विश्वक की अंतरराष्ट्रीय धरोहर, भारत को अंग्रेजों से प्राप्त सौगातों को बड़े रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। सातों पूर्वी राज्यों तथा पडौसी देषों की संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऐष्वर्या कॉलेज की निदेषक श्रीमती सीमा सिंह, विशिष्ट अतिथि सिंघानिया कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कांत दवे, एमजी कॉलेज भूगोल व्याख्याता डॉ. विजया सुराणा, इन्टेक क्लब के गौरव सिंघवी थे। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख अलका षर्मा, निदेशक दीपक शर्मा व संयुक्त निदेशक विक्रम जीत सिंह उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply