भगवान लक्ष्मीनारायण को धराया छप्पन भोग

BY — November 25, 2015

अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न, हुई भक्ति संध्या

251101उदयपुर। श्री लक्ष्मीनारायण युवा परिषद पाणून्द का अन्नकूट महोत्सव समारोह मंगलवार सायं 7 बजे श्री लक्ष्मीनारायण भगवान मंदिर पाणून्द में हुआ। शाम को कार्यक्रम में भगवान की 56 भोग की झांकी, भजन, भक्ति-संगीत संध्या, आरती एवं महाप्रसाद का वितरण हुआ।

मीडिया प्रभारी भरत कुमार औदिच्य ने बताया कि आयोजन में भगवान लक्ष्मीनारायण जी को विशेष वेशभूषा का श्रृंगार भी किया गया। परिषद के मुख्य संयोजक हिरालाल औदिच्य, परिषद के कोषाध्यक्ष नारायण लाल हिरावत, कैलाश डूंगावत, दीपक डूंगावत, भूपेश डूंगावत, जीतेन्द्र डूंगावत, गणेशलाल डूंगावत, शंकर धुलावत, प्रकाश हिरावत, तुलसीराम धुलावत आदि सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply