Header Banner

हत्या के फरार आरोपी का पता नहीं

BY — November 25, 2015

चाकू मारकर कल की थी हत्या

murderउदयपुर। सवीना में मंगलवार को लेन-देन के आपसी विवाद को लेकर एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या के दौरान घायल हुए हत्यारे का अभी तक कोई पता नहीं है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने थानाधिकारी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया है।

पुलिस के अनुसार मुर्शीद नगर सवीना निवासी अहमद उर्फ घोड़ा (32) पुत्र मोहम्मद हुसैन की मंगलवार को दूर के रिश्ते में ममेरे भाई अमल का कांटा निवासी अमान पुत्र युसुफ खान पठान के बीच भूखण्ड बेचान के बकाया पचास हजार रुपये को लेकर विवाद था। आरोपी अमान मंगलवार को अपने कुछ साथियों के साथ अहमद के घर पर गया जहां पर आरोपी अमान ने अपने पास रखे चाकू से अहमद के पेट, छाती में कई वार कर दिए। एमबी चिकित्सालय के आपात इकाई में प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। चाकूबाजी की इस घटना में आरोपी अमान को भी एक घाव हो गया जिससे वह भी घायल हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लगातार तलाश के बाद भी आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी महिपाल सिंह के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया है। एक टीम को गुजरात की ओर रवाना किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र से शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply