Header Banner

रोटरी एलीट का त्राटक ध्यान शिविर

BY — November 26, 2015

261105उदयपुर। रोटरी क्लब एलीट उदयपुर द्वारा होटल गोरबन्ध में त्राटक ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रख्यात योग विशेषज्ञ गुनीत मोंगा भार्गव ने प्रतिभागियों को विशेष त्राटक ध्यान का प्रशिक्षण दिया।

क्लब अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने बताया कि उन्होंने तनाव को दूर करने तथा मोमबत्ती या दिए की लौ से जुडक़र ध्यान के माध्यम से पवित्र ज्योति को स्वयं में महसूस करने के गुर सिखाये। प्रतिभागियों ने कहा कि उन्होंने इस क्रिया से अपने अंदर जागृत हो रही सकारात्मक ऊर्जा को महसूस किया। गुणित मोंगा ने जानकारी दी कि त्राटक ध्यान के नियमित अभ्यास से हम अपनी एकाग्रता तथा सकारात्मकता में काफी वृद्धि कर सकते हैं शिविर में कुल 36 सदस्यों एवं अन्य अतिथियों ने भाग लिया।
क्लब सचिव रमेश मोदी ने बताया कि उल्लेखनीय है कि क्लब द्वारा अन्य संस्थाओं के सहयोग से प्रत्येक माह के चौथे राबिवार को बिज्ञान समिति सभागार में होलिस्टिक वैलनेस कैंप का आयोजन होता है, जिसमें योग व एक्यूप्रेसर आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply