Header Banner

विद्युत उपभोक्ताओं से सिक्योरिटी राशि वसूलने का विरोध

BY — November 27, 2015

271102उदयपुर। प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा विद्युत निगम के माध्यम से विद्युत, उपभोक्ताओं से दो माह की सिक्यो्रिटी राशि के रूप में वसूलने के काले कानून को वापस लेने की मांग पर शहर कांग्रेस के ए व बी ब्लॉक कमेटी द्वारा कलेक्रीके  पर प्रदर्शन कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव जयपुर के नाम ज्ञापन सौंपा।

बी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूरण मेनारिया बताया कि 10 बजे देहली गेट स्थित शान्ति आनंदी स्मारक पर कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर नारेबाजी करते हुए जिलाधीश कार्यलय पहुच कर उग्र प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार की नाकामियों के खिलाफ नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश कांग्रेस सचिव गोपाल शर्मा ने कलेक्टी के बाहर् कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महंगाई के इस दौर में सरकार से प्रशासन संभल नहीं रहा और भाजपा सरकार बिजली के घाटे जनता की जेब से पूरा कर रही है जो गलत है। इस दौरान उपाध्यक्ष शराफत खान, अर्जुन राजोरा, पंकज कुमार शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, विवेक कटारा ने भी सम्बोधित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply