एमजी कॉलेज में कटारिया-महापौर का विरोध

BY — November 27, 2015

271106उदयपुर। एमजी कॉलेज में शुक्रवार को हुए छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में जोरदार हंगामा हो गया। एनएसयूआई से पूर्व महासचिव ने समारोह के दौरान वर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ हाय-हाय नारे लगाए।

मीरा गल्र्स कॉलेज में शुक्रवार को नए छात्रसंघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को बुलाया गया था। कार्यक्रम दौरान मंच संचालक ने वर्तमान महासचिव धीरज गुर्जर को महापौर कोठारी का स्वागत करने के लिए कहा। इस पर एनएसयूआई से पूर्व महासचिव स्वाति बजाज ने हंगामा खड़ा कर दिया और कोठारी को अपना नेता नहीं बताते हुए गुर्जर का स्वागत करने से मना कर दिया। इस दौरान बजाज ने वर्तमान अध्यक्ष सुमन कलासुआ के हाय-हाय के नारे भी लगाए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां पर हंगामा हो गया। तत्काल जाब्ता आया और स्वाति बजाज से समझाईश की। इसके बाद कार्यक्रम पुन: शुरू हुआ और कटारिया ने सभी जीते हुए छात्र नेताओं को शपथ दिलाई। बताया गया कि कटारिया ने विरोध पर कहा कि अतिथि कोई भी हो, अगर आपके यहां आ जाए तो उसका स्वाकगत करना ही चाहिए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *