ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाईजर की मृत्यु

BY — December 1, 2015

Police_capउदयपुर। खेरोदा में एक ट्रासंपोर्ट कंपनी के सुपरवाईजर की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार चेम्बूर मुम्बई निवासी आनंद कदम एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाईजर का काम करता था। हरियाणा से पुन: मुम्बई के लिए जा रहे थे। भटेवर के समीप अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर चालक ने मुम्बई में कंपनी को सूचित किया। कंपनी की ओर से उदयपुर से होकर जा रहे दूसरे सुपरवाईजर को फोन कर इस बारे में जानकारी दी। दूसरा सुपरवाईजर भटेवर गया और वल्लभनगर से एक एम्बुलेंस को लाया गया। एम्बुलेंस के नर्सिंगकर्मी ने आनंद कदम को मृत बता दिया। इसके बाद एक निजी वाहन से उसे उदयपुर के एम.बी. चिकित्सालय में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। मृतक के परिजनों के आने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *