Header Banner

विषाक्त खाने से विवाहिता की मौत

BY — December 5, 2015

Police_capउदयपुर। डबोक में एक नवविवाहिता ने विषाक्त सेवन कर लिया जिससे इस विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार खमनोर निवासी तुलसीबाई (18) पत्नी कैलाशचन्द्र डांगी की हाल ही में शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपने पीहर पालवास खुर्द डबोक में रह रही थी। इस विवाहिता ने परेशानियों के चलते शुक्रवार दोपहर को विषाक्त सेवन कर लिया। जिससे इस विवाहिता की तबीयत खराब हो गई और परिजनों ने उसे एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां पर इस विवाहिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply