Header Banner

छात्राओं ने किया सज्जनगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण

BY — December 12, 2015

121201उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय की वनस्पति शास्त्र स्नात्तकोत्तर परिषद, प्राणिशास्त्र स्नातकोत्तर परिषद और नेचर इको क्लब के तत्वाडवधान में शनिवार को  छात्राओं ने सज्जनगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण किया।

इस अवसर पर एसीएफ ‘वन्य जीव’ डॉ. सतीश कुमार शर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने वानस्पतिक और जीव-जंतुओं से सम्बंधित विविध जानकारीयां ग्रहण की। छात्राओं ने जैविक उद्यान में उपस्थित विभिन्न वृक्षों के साथ ही जंतुओं को पहचानने और उनके परस्पर सम्बन्ध को समझने के मुख्य बिन्दुओं को भी बारीकी से देखा। इस शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय व्याख्याता डॉ. कानन सक्सेना, डॉ. फरहत बानू, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. रेखा भाटी, डॉ. जुल्फिया शेख, डॉ. अंजना इंटोदिया और डॉ. अपर्णा कुमावत ने जैव-विविधता से जुड़े छात्राओं के विभिन्न प्रश्नो का उचित समाधान भी किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply