उदयपुर। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश भारद्वाज (शहर) को जयपुर में राजस्थान पुलिस अवार्ड 2015 में सम्मानित किया गया।
दोनों अधिकारियों को यह अवार्ड उदयपुर में झीलों में प्रतिमा विसर्जन नहीं करने देकर उच्चतम न्यायालय के आदेश की पालना कराकर झीलें प्रदूषणमुक्त रखने के लिए प्रदान किया गया। जयपुर में आयोजित समारोह में राज्य स्तर पर गृहमंत्री गुलाबचन्द एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने दोनों को स्मृति चिन्ह व अवार्ड प्रदान किया।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.