जेट एयरवेज के प्लेन से जेवर व नकदी चोरी का मामला

BY — December 16, 2015

161203उदयपुर। डबोक में एक महिला ने जेट एयरवेज के कर्मचारियों के खिलाफ प्लेन में रखे बैग में से नकदी और जेवर चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार अश्विनी बाजार निवासी शशी पत्नी प्रकाश अग्रवाल ने मामला दर्ज करवाया कि वह 2 दिसम्बर को अपनी सहेली प्रभा के पुत्र की शादी में शरीक होने के लिए बैंगलोर गई थी। जहां से 7 दिसम्बर को जेट एयरवेज से पुन: उदयपुर आई थी। उसने बैंगलोर में बोर्डिंग पास बनाए और तीन बैग जमा करवाए थे। इसमें से एक बैग में उसके जेवर और नकदी थी। उदयपुर आने पर दो बैग ही मिले। इस पर उसने जेट एयरवेज से सम्पर्क साधा और इस बारे में बताया। कुछ दिनों बाद उसके पास बैग पुन: आ गया और जब बैग को चैक किया तो अंदर से लाखों की नकदी और जेवर गायब थे। इस पर पुन: सम्पर्क किया तो जेट एयरवेज की ओर से टालमटोल होने लगी। इसके बाद उसने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *