Header Banner

हिन्दुस्तान जिंक को एक्सपोर्ट एक्सलेन्स अवार्ड

BY — December 17, 2015

171201उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक को राजस्थान सरकार ने एक्सपोर्ट एक्सलेन्स अवार्ड से पुरस्कृत किया है। पुरस्कार कंपनी को वर्ष 2011-12 में धातु श्रेणी में उत्कृष्ट निष्पादन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यी के गृहमंत्री गुलाब चन्द्र कटारिया ने प्रदान किया।

यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक की ओर से उप-मुख्य मार्केटिंग ऑफिसर जयन्त कुमार ने एक समारोह में ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक श्री फूलसिंह मीणा एवं नगर निगम के मेयर श्री चन्द्रसिंह कोठारी भी उपस्थित थे। हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कोर्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौशिक ने कहा कि यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक के उत्पादन में उत्कृष्टकता एवं आधुनिक तकनीक एवं नवाचार हेतु उठाये गये प्रभावी उपायों की मान्यता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply