Header Banner

‘दिलवाले’ का विरोध, पुलिस ने खदेड़ा

BY — December 18, 2015

कांच फोड़े, पोस्टर हटाए

181208उदयपुर। शुक्रवार को रिलीज हुई शाहरूख खान की फिल्म दिलवाले का हिन्दू संगठनों ने जोरदार विरोध किया। अशोका सिनेमा में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पत्थर फेंके जिससे सिनेमा के कांच फूट गए। घटना के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को वहां से भगाया।

181210181211जानकारी के अनुसार सुबह हिन्दू संगठन के दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। अशोक सिनेमा हॉल परिसर में लग रहे फिल्म के पोस्टरों को हटाने की मांग को लेकर सडक़ पर ही हंगामा कर दिया। सूचना पर थाने से जाब्ता भी आ गया। इसी दौरान बाहर से ही कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पत्थर फेंके। इससे सिनेमा हॉल में लगे कांच फूट गए। मामला बढ़ता देख मौके पर डिप्टी सौभाग्यसिंह भी पहुंचे। हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अंदर जाकर प्रदर्शन किया और पोस्टर व बैनर फाड़ दिए। सिनेमा के सामने ही भवन पर लग रहे बैनर को हटाने के लिए सभी लोग इस भवन पर पहुंच गए। मामला बढ़ता देख पुलिस जाब्ते ने हल्का बल प्रयोग किया। जैसे ही पुलिस ने हवा में लठ लहराए तो कार्यकर्ता और पदाधिकारी सडक़ पर ही भागने लगे। मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

181209आयड़ स्थित लेकसिटी मॉल में चलने वाले ऑयनोक्स सिनेमा में लग रही दिलवाले को बंद करवाने के लिए पहुंच गए। जहां पर पहले से ही जाब्ता होने के कारण इन लोगों ने बाहर से ही नारेबाजी और हंगामा किया। इसके बाद वहां से सभी सेलिब्रेशन मॉल के बाहर पहुंचे जहां भी पुलिस का भारी जाब्ता था। जाब्ते ने विरोध कर रहे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समझाईश की और बताया कि दिलवाले का प्रदर्शन रोक दिया है। पुलिस अधिकारियों की समझाईश पर युवा माने और प्रदर्शन समाप्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply