हिन्दुस्तान जिंक को सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबलिटी अवार्ड

BY — December 18, 2015

181201उदयपुर। वेदान्ता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को कार्पोरेट क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए कार्पोरेट एक्सलेन्स अवार्ड से सीआईआई-आईटीसी ने सस्टेनेबलिटी अवार्ड 2015 कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार डॉ. आरए माशेलकर, पूर्व ज्यूरी चेयर एण्ड प्रेसिडेन्ट ग्लोबल रिसर्च अलाएन्स एवं श्याम शरण, ज्यू।री चेयर एण्ड चेयरमैन ऑफ रिसर्च एण्ड इन्फॉरमेशन सिस्टम फॉर डवलपिंग कन्ट्रीज ने हिन्दुस्तान जिंक को 15 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित एक विषिष्ट समारोह में प्रदान किया। यह सम्मान हिन्दुस्तान जिंक की ओर से हेड-सीआरडीएल, अखिलेश शुक्ला एवं हेड कार्पोरेट अफेयर्स टीआर गुप्ता एवं इंजीनियर एनवायरमेन्ट, प्रसाद गिरी ने ग्रहण किया। हिन्दुस्तान जिंक के हेड (कार्पोरेट कम्यूनिकेशन) पवन कौशिक ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक विश्व  का सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता उत्पादक है और भारत में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक के साथ दुनिया में अलौह धातु क्षेत्र उत्पादन में भारत का नेतृत्व भी करता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *