अल्फाज़ में चित्रकला स्‍पर्धा आज

BY — December 19, 2015

181204उदयपुर। नाट्यांश सोसाइटी ऑफ़ ड्रामेटिक एंड परफोर्मिंग आर्ट्स और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में तीसरे राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव ‘अल्फाज़’ के अंतर्गत ‘चित्रकला प्रतियोगिता’ रविवार सुबह 10 बजे सेंट एंथोनीज़ स्कूल में होगी। प्रतियोगिता स्थल पर विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

लगभग 50 विद्यालयों के विद्यार्थी इसमे भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता मे ‘कन्या भ्रूण हत्या’, ‘समाज मे नारी की स्थिति’ और ‘मैं और मेरी माँ’ विषयों पर चित्र बनाए जा सकेंगे। प्रतियोगिता छात्रों को दो वर्गों में बांटा गया है। जूनियर वर्ग में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थी और सिनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र भाग ले सकेगे। दोनों वर्गों में प्रथम आने वाले विद्यार्थी को 1000/- की इनामी राशि और दो उपविजेता  को 500 /- की राशी प्रदान की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे और बेहतरीन 50 को विशिष्ट प्रोत्साहन प्रमाण पत्र दिये जाएंगे। प्रतियोगिता का परिणाम 24 और 25 दिसंबर को श्रमजीवी महाविद्याल के ऑडिटोरियम में दिया जाएगा जहा दो नाटकों ‘दुल्हन एक पहाड़ की’ और ‘बिम्ब प्रतिबिम्ब’ का मंचन किया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *