Header Banner

गिट्स विद्यार्थी का उदयपुर में 4.2 लाख पैकेज पर चयन

BY — December 19, 2015

191202उदयपुर. गीतांजली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज में कैम्पस इन्टरव्यू द्वारा बीटेक कम्प्यूटर साइन्स के छात्र बोनी रूपचन्दानी का कैलिफॅानिया बेस्ड़ एमएनसी एप परफेक्ट कॉर्पोरेशन में 4.2 लाख के सालाना पैकेज पर उदयपुर लोकेशन के लिए चयन हुआ।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हेड अरविन्द सिंह पेमावत ने यह बताया कि कम्पनी से आए ऑपरेशन हैड संदीप सोनी ने सर्वप्रथम कम्पनी एवं जॉब प्रोफाइल के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी एवं उसके उपरान्त लिखित परीक्षा एवं तकनीकी इन्टरव्यू द्वारा कम्पनी से आए सीनियर सॉफ्टवेयर डवलपर पुनित चितौड़ा व इन्द्रवर्धन सिह ने बी.टेक. कम्प्यूटर साइन्स के बोनी रूपचन्दानी को उदयपुर लोकेशन के लिए चुना व बताया कि पैकेज में सीटीसी 35,000 होगा। इसके अतिरिक्त कम्पनी ऑफिशियल ने यह विश्वास दिलाया कि अच्छी परफॉर्मेन्स होने पर उसे एक साल की अवधि के पश्चात कैलिफॉर्निया भेजा जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply