तुराव-जीवा और यदुराज-विश्वा मिस्टर एण्ड मिस फ्रेशर

BY — December 19, 2015

पेसिफिक मेडिकल एंड पेसिफिक डेंटल की संयुक्त फ्रेशर पार्टी “पेसिफिक रिम्स-2015”

191204उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल एवं पेसिफिक डेन्टल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेन्टर की संयुक्ति फ्रेशर्स पार्टी का में छात्र-छात्राएं झूम उठे। नये विद्यार्थियों के स्वागत के लिए पीएमसीएच एवं पीडीसीआरसी की ओर से फ्रेशर्स पार्टी “ पेसिफिक रिम्स – 2015 ” समारोह का आयोजन किया गया।

पार्टी की शुरूआत में पीएमसीएच के राहुल अग्रवाल, डॉ डीपी अग्रवाल, डॉ एसएस सुराणा,डॉ एसके मेहरा एवं डॉ रवि कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन किया। सबसे पहले मिस्टर एण्ड मिस फ्रेशर्स के चयन के लिए केट वॉक के बाद टेलेंट और आखिरी राउण्ड प्रश्नए उत्तर का हुआ जिसमें एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के लिए मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर के लिए जीवा एवं तुराव और बीडीएस के मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर के लिए विश्वा  एवं यदुराज का चयन किया गया।

191205कार्यक्रम में बेस्ट डांस और बेस्ट ड्रेस का भी प्रतियोगिता से चयन हुआ। फ्रेशर्स चुनने के बाद शुरू हुआ डीजे जिसमें जमकर हुआ डांस। कार्यक्रम में एमबीबीएस एवं बीडीएस के विद्यार्थियों ने रिमिक्स गाने पर डांस की दमदार प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विशेष आकर्षण, एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत तथा भ्रष्टाबचार, आरक्षण एवं आतंकवाद को मिटाने के लिए एक शानदार नाटक की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पीएमसीएच के प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डॉ एसएस सुराणा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद भी जरूरी है जिससे पढाई के तनाव से राहत मिले। समारोह के अन्त में मिस्टर और मिस फ्रेशर को ताज पहनाया गया। संचालन हार्दिक, फोरम, सलोनी, निराली, सिमरन, अभिसार एवं सारण ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *