Header Banner

तेयुप के कैलेण्डर का विमोचन

BY — December 21, 2015

211202उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अग्रिम संगठन तेरापंथ युवक परिषद की ओर से पहली बार प्रकाशित कैलेण्डर का विमोचन गणमान्य अतिथियों ने किया। इस अवसर पर तेरापंथ धर्मसंघ के वरिष्ठ संतों का सान्निध्य भी मिला।

परिषद के अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि सुविवि कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी, राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत, पेसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रो. प्रेसीडेंट प्रो. बीपी शर्मा एवं एफएमएस के पूर्व निदेशक प्रो. पीके जैन, तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने कैलेण्डर का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि पहली बार उदयपुर शाखा द्वारा प्रकाशित कैलेण्डर के मुखपृष्ठ पर आचार्य श्री महाश्रमण का ओजस्वी छायाचित्र प्रकाशित किया गया है। कैलेण्डर प्रकाशन में मुख्य रूप से परिषद के कपिल इंटोदिया, रवि जैन, धीरेन्द्र मेहता का सहयोग रहा। इस अवसर पर मुनि राकेश कुमार, मुनि हर्षलाल, मुनि सुधाकर, मुनि दीप कुमार, मुनि यशवंत कुमार भी मौजूद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply