Header Banner

विवाद में अपहरण कर मारपीट

BY — December 22, 2015

Police_capउदयपुर। प्रतापनगर में एक युवक ने कुछ युवकों के खिलाफ आपस में विवाद होने पर उसका अपहरण कर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवाड़ हाल बोहरागणेशजी निवासी गोपाल जाट ने मामला दर्ज करवाया कि 18 दिसम्बर को वह अपने घर पर था। इसी दौरान आरोपी राजू आया और उसे अपने साथ बाईक पर बैठाकर हिरणमगरी में लेकर गया। जहां पर पहले से ही आरोपी के साथी प्रहलाद, विनोद, भरत और अन्य मौजूद थे। आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। सुबह जैसे-तैसे वहां से निकलने के बाद उसने मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply