Header Banner

सूने मकान से नकदी व जेवर चोरी

BY — December 26, 2015

Police_capउदयपुर। अंबामाता थाना पुलिस ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र अंदर से नकदी और चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए।

जानकारी के अनुसार अरोड़ा नगर खारोल कॉलोनी निवासी फिदा हुसैन बोहरा ने मामला दर्ज करवाया कि वह 19 दिसम्बर को अपने परिवार के साथ गुजरात में गया था। जहां से 20 दिसम्बर को पुन: आया। आकर देखा तो उसके मकान का ताला टूटा पड़ा था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर उसने तलाशी ली तो मकान में से 10 हजार रूपए नकद, करीब आधा किलो चांदी के जेवर,एक मोबाईल, एक कैमरा, गैस की टंकी सहित काफी संख्या में सामान चोरी था। इस पर उसने पुलिस को बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply