सेलिब्रेशन मॉल में इन्टरनेशनल कलाकारों की रही धूम

BY — December 27, 2015

271216उदयपुर. सेलिब्रेशन मॉल में रविवार षाम को क्रिसमस वंडरलेंड के आयोजन के दौरान इन्टरनेशनल आर्टिस्ट्स ने ऐसी कई आकर्षक परफोरमेन्स दी जिनको दर्शक देख कर रोमांचित हो गये । कोई आर्टिस्ट स्पेनिस डांस कर रहा था तो कोई फैदर कोई विग्स तो कोई बैली डांस कर रहा था।

शाम सात बजे विदेश से आये आर्टिस्ट्स ने कई गानों पर अपनी प्रस्तुतियों के जोशीले एवं मस्ती-भरी परफोरमेन्स से मॉल में मौजूद हर शख्स को वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया। दर्शकों का भरपूर मंनोरजन हुआ और कलाकारों की हौंसला अफजाई की। उल्लेखनीय है कि मॉल में 18 दिसंबर से 3 जनवरी 2016 तक चल रहे क्रिसमस वंडरलेंड में उदयपुराईट्स के लिए मस्ती और मनोरंजन को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही मॉल पर आकर्षक स्किम के तहत 2000 या इससे अधिक की किसी भी प्रकार की खरिददारी करने पर मॉल द्वारा नेल आर्ट या टेम्परेरी टैटू या स्केच फोटो इन तीनो में से एक उपहार स्वरूप दिया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *