Header Banner

देवगढ़ की दरियों ने मेलार्थियों को किया आकृष्ट

BY — December 29, 2015

अब तक मेले में 1 करोड़ 91 लाख की हुई बिक्री

281208उदयपुर। राजसमंद जिले के देवगढ़ तहसील में पक्के सूत से बनने वाली दरियों ने मजबूती के कारण मेलार्थियों को अपनी ओर आकृष्ट किया है। इसी कारण इन दरियों की डिमांड़ बढ़ गई है।

आदिम जातिसेवक संघ जयपुर की ओर से टाऊनहॉल में आयोजित की जा रही खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में देवगढ़ से आये ग्रामोद्योग विकास मण्डल के डालूराम ने बताया कि मेले में पक्के सूत से बनी रंग-बिरंगी दरियों की काफी पूछ हो रही है। यहंा पर 658 रूपयें से लेकर 5500 हजार रूपयें तक की दरियां उपलब्ध है। इसके अलावा कॉटन कपड़े से बने रूई के गद्दे भी आकर्षण का केन्द्र बने हुए है।
खादी उपनिदेशक प्रकाशचन्द्र गौड़ ने बताया कि मेला अपने अंतिम दिनों में है। इसलिए जनता में अपने मनपसन्दीदा उत्पाद लेने की होड़ लगी हुई है। इसके चलते अब तक 1 करोड़ 91 लाख रुपए की बिक्री हो चुकी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply