उद्यमियों एवं महापौर ने दिया परस्पर सहयोग का आश्वासन

BY — December 31, 2015

इन्डस्ट्रीयल फेयर-2015 के ब्रोशर का विमोचन

311202उदयपुर। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज, कलड़वास चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज एवं गुडली इन्डस्ट्रीयल एरिया तथा लक्ष्मी पब्लिसिटी के तत्वावधान में 25 फरवरी से कलड़वास स्थित टेक्नो एनजेआर में आयोजित होने वाले 4 दिवसीय लक्ष्मी इन्डस्ट्रीयल फेयर को जहां निगम की ओर से पूर्ण सहयोग का तो उद्यमियों ने इस फेयर के माध्यम से शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में बेहतर बनाये जाने का आश्वासन दिया।

फेयर के प्रवक्ता अनीस मियांजी ने बताया कि केसीसीआई अध्यक्ष के.के.शर्मा,उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष रोबिनसिंह, रोसावा इन्जिनियरिंग के सी.पी.शर्मा अनेक उद्यमियों ने आज नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के कक्ष में उनके हाथों फेयर के ब्रोशर के विमोचन के अवसर पर उपरोक्त बातों का आदान-प्रदान हुआ।
इस अवसर पर कोठारी ने शहर के उद्यमियों को शहर को स्मार्ट सिेटी को ओर बेहतर बनोन हेतु सुझाव दिये जाने की बात कहीं। उद्यमियों ने कहा कि फेयर में निगम की एक स्टॉल लगाकर देश से आने वाले उद्यमियों को शहर को स्मार्ट सिटी की जानकारी देकर उनसे भी सुझाव मांगे जाऐंगे।
लक्ष्मी पब्लिसिटी के विकास जोशी ने बताया कि पचास वर्ष में पहली बार शहर में आयाजित हो रहे शुद्ध इन्डस्ट्रीयल फेयर में देश भर से करीब 200 कम्पनियों के भाग लेने की संभावना है। जिसमें 250 स्टॉल लगायी जाएगी। इस फेयर में इस फेयर में कृषि,स्टोन, केमीकल, फेब्रिकेशन इन्डस्ट्रीज,इलेक्ट्रीकल एण्ड इलेक्ट्रोनिक्स, प्लास्टिक एण्ड रबर इन्डस्टीज,टेक्सटाईल इन्डस्टीज,माईनिंग एण्ड मिनरल,होटल एण्ड ट्यूरिज्म,फूड प्रोसेसिंग,कन्स्ट्रक्षन एवं इन्फ्रास्टक्चर, ओटोमोबाईल एण्ड ओटो कम्पानेन्ट, फार्मेसी एवं मेडीकल इन्डस्टीज,सोलर पावर,रिन्यूअल एनर्जी, स्टील एवं यूटेन्साईल,बैकिंग एण्ड फाइनेनन्स, कम्प्यूटर एण्ड इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी, हेण्डीक्राफ्ट एण्ड फर्नीचर निर्माता कम्पनियां भाग लेगी। पश्चिमी भारत के गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब मध्यप्रदेश दिल्ली,हरियाणा व पूरे राजस्थान की कम्पनियां भाग लेगी। उचार दिवसीय समारोह के प्रथम दिन उद्घाटन समारोह एवं अंतिम दिन कल्चरल नार्ठट के साथ समापन समारोह आयोजित होगा। शेष दो दिन वेडर्स डवलपमेन्ट प्रोग्राम, सेमिनार एवं कॉन्फ्रेन्स का आयोजन होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *