नए साल की तैयारी, जश्न में डूबे युवा

BY — December 31, 2015

फॉर्म हाउस से होटल्स सभी बुक

311208उदयपुर। शहर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर सभी होटलें बुक हो चुकी हैं तो युवाओं ने अपने दोस्तों  के साथ फॉर्म हाउस पर तैयारियां कर ली हैं। मध्यकरात्रि ठीक 12 बजे अंग्रेजी कैलेण्डर वर्ष बदल जाएगा।

इससे पूर्व वर्ष 2015 के अंतिम दिन 31 दिसम्ब र को दिन भर सोशल मीडिया पर जाने वाले साल को सलाम और आने वाले साल को सलाम जैसे वीडियो से विदाई दी गई। दिन भर व्हॉकट्सअप, फेसबुक, ट्विटर पर यही सिलसिला चलता रहा।
पुलिस ने भी अपनी तैयारियां की हैं। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने शहर के सभी थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतने तथा नशेडि़यों व मदमस्तर होकर वाहन चलाने वालों की धरपकड़ के निर्देश दिए। सभी थाना क्षेत्रों में स्थित होटलों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। शहर की प्रमुख होटलों सहित रिसॉर्ट्स पर भी तैयारियां की गई हैं। फतहसागर झील किनारे स्थित राणाजी रेस्टोरेंट द्वारा शहरवासियों एवं पर्यटकों को ’नॉन एल्कोहलिक प्योर वेज’ पार्टी की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए रेस्टोरेंट को ’बॉलीवुड’ थीम का लुक दिया जा रहा है। रेस्टोरेंट संचालक प्रशांत जैन ने बताया कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर शहरवासियों एवं यहां आने वाले पर्यटकों में काफी उत्साह है परंतु ’नॉन एल्कोहलिक’ पार्टी करने वाले देसी पर्यटकों को उनके वहां सुविधा मिलेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *