11 निशुल्क जोड़ों सहित 16 का निकाह कल

BY — January 1, 2016

mass marrigeउदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी की ओर से रविवार टाऊनहॉल में आयोजित होने वाले पंाचवे सामूहिक निकाह में 11 नि:शुल्क जोड़ो सहित कुल 16 जोड़ो निकाह सम्पन्न होगा। इसके लिए सभी तैयारियंा पूरी कर ली गई है।

सोसायटी के सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि इज्तेमाई शादी में उन सभी पहली बार उन सभी दुल्हों व दुलहनों के लिए निकाह नि:शुल्क रखा गया है जिन्होंने निर्धारित अंतिम तिथि तक जोड़ों का पंजीयन करा लिया था शेष सभी जोड़ों से न्यूनतम शुल्क 11786 रूपयें लेकर यह निकाह कराया जाएगा। रविवार प्रात: 9 बजे अश्विनी बाजार स्थित सौदागर बाबा की मस्जिद से बारात प्रारम्भ होगी जो देहलीगेट टॉऊनहॉल पंहुचेगी। यहंा 11 व 12 बजे के बीच सभी जोड़ों को काजी द्वारा निकाह पढ़ाया जाएगा। सोसायटी की ओर से सभी जोड़ों को चंादी के जेवर व गृहस्थी का सामान प्रदान किया जाएगा।  निकाह के लिये सलूम्बर, राजसमन्द,मन्दसौर, रेलमगरा से जोड़े आये है।
दुल्हनों को हाथ की सिलाई मशीन नि:शुल्क दी जाएगी ताकि वे अपना रोजगार कर सकें। संयोजक अयूब खान ने बताया कि छठा सामूहिक विवाह सम्मेलन सर्व धर्म के लिए किया जाएगा जो उदयपुर में अपनी तरह का पहला आयोजन होगा।
समन्वयक मुस्तफा रजा ने बताया कि सोसायटी की ओर सभी दूल्हों की जीवन रक्षा हेतु हेलमेट दिये जाऐंगे। समन्वयक महिला अफसाना शेख ने बताया कि सभी दुल्हनों को हाथ की सिलाई मशीन निशुल्क प्रदान की जाएगी। साथ ही चौथे सामूहिक विवाह के 11 जोड़ों को सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि की एफडी की राशि प्रदान की जाएगी।
कन्या भू्रण हत्या न करने की दिलायेंगें शपथ- संयोजक सलीम अगवानी ने बताया कि निकाह के बाद दुल्हा-दुल्हन को कन्या भू्रण हत्या न करने की शपथ दिलायी जाएगी। इसमें सभी जोड़ों को स्टेज पर बुलाकर सामूहिक रूप से उक्त शपथ दिलायी जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *