Header Banner

नाबालिग पुत्री को भगाने का मामला दर्ज

BY — January 2, 2016

Police_capउदयपुर। खेरोदा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मावली डांगीयान निवासी एक व्यक्ति ने सुरेश गायरी निवासी भोपाखेड़ा खेरोदा, मावली डांगियान गांव के ही उदयलाल गायरी, इसकी पत्नी बाबरी और देवीलाल पुत्र मेघा गायरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है कि कुछ दिनों पूर्व आरोपी सुरेश गांव में ही उदयलाल के घर पर आया था। जहां पर कुछ दिन रहा और दूसरे आरोपियों की सहायता से उसकी 16 वर्ष की पुत्री को भगाकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply