Header Banner

गिट्स के 8 छात्रों का आरग्यू सोफ्ट लिमिटेड में चयन

BY — January 6, 2016

060107उदयपुर। गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक में आयोजित केम्पस इन्टरव्यू में आईटी कम्पनी आरग्यू सोफ्ट लिमिटेड ने कम्प्यूटर साइंस एवं इलेक्ट्रोनिक्स ब्रान्च के आठ छात्र-छात्राओं को चयनित किया।

संस्थान के हेड प्लेसमेंट एंड कॉरपरेट रिलेशन डेरिक फिलिप ने बताया कि कम्पनी ने ऑनलाइन टेस्ट एवं टेक्नीकल एच आर इन्टरव्यू के बाद छात्र-छात्राओं को चयनित किया व उन्हें 3 लाख 25 हजार सालाना का पैकेज ऑफर किया। कम्पनी ने चयनित विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग एनेलिस्ट का प्रोफाईल ऑफर किया। चयनित विद्यार्थियों के नाम आकांक्षा गोहिल, अनमोल जैन, पूजा जांगिड़, बॉनी रूपचन्दानी, हर्ष सोलंकी, हिमानी हरकावत, किनल चेलावत, निखिल दर्जी आदि हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply