Header Banner

सगसजी बावजी में फूल महोत्सव आज

BY — January 7, 2016

070101उदयपुर। सर्वऋतु विलास स्थित सगसजी बावजी मन्दिर में शुक्रवार को फल-फूल महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। इस दिन बावजी को विशेष श्रृंगार धारण कराया जावेगा एवं पूरे मन्दिर परिसर को पुष्पों व फुलों से सजाया जायेगा।

बावजी को विभिन्न प्रकार के देशी विदेशी फलों का भोग अरोगाया जावेगा । इस शुभ अवसर पर मन्दिर में आकर्षक विद्युत सजावट भी की जावेगी । फल महोत्सव के दर्शन अपरान्ह 3.00 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक होंगे। भोग आरती उपरान्त बावजी के धराये हुये फलों  को भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित भी किया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply