Header Banner

चेक चोरी कर अनादरित करवाने का मामला

BY — January 8, 2016

Police_capउदयपुर। घंटाघर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही पुत्र के मित्र के खिलाफ चैक चोरी कर अनादरित करवाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार किरण पत्नी विजयसिंह भागरोत निवासी नानी गली ने कपिल पुत्र मगनलाल साहू निवासी कालका माता रोड़ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि कपित उसके पुत्र गजेन्द्र का मित्र है और उसके घर पर आता-जाता रहता था। कुछ दिनों पूर्व कपिल ने उसके घर से चैक चोरी कर उसमें रकम भरकर अनादरित करवा उसके पास नोटिस भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply