चरित्र पर शंका के चलते पत्नी की हत्या

BY — January 12, 2016

Police_capउदयपुर। झाडोल में चरित्र पर शंका के चलते पत्नी की हत्या के मामले में मृतका का शव उसका पीहर पक्ष लेकर गया है।

जानकारी के अनुसार सेलाणा निवासी पार्वती (40) पत्नी शिवा डामोर पर उसका पति शिवा डामोर शंका करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार की रात्रि को शराब के नशे में दोनों के बीच में विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि शिवा ने अपनी पत्नी पर ल_ से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रविवार शाम को उसकी मौत हो गई। सुबह सूचना पर थानाधिकारी चैलसिंह मय जाब्ते के मौके पर गए और मृतका के मादड़ी स्थित पीहर पक्ष को सूचित किया। घटना के बाद से मृतका के ससुराल पक्ष के लोग पीहर पक्ष के मौताणे को लेकर चढ़ोतरे की आशंका पर गांव छोडक़र फरार हो गए। समझाईश के बाद पीहर पक्ष आने को राजी हुआ। इधर ससुराल पक्ष से कोई भी नहीं होने के कारण पुलिस ने मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव पीहर पक्ष को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *