Header Banner

प्रोपर्टी डीलर के पेट में 17, सिर में दो चाकू वार

BY — January 12, 2016

murderउदयपुर। एक प्रोपर्टी डीलर लोकेशसिंह भाटी को हत्यारों ने मृतक के पेट में 17 वार चाकू से किए और 2 वार सिर में चाकू से किए। मृतक का एक साथी फरार चल रहा है। जो रात्रि से ही घर पर नहीं आया है। जिसकी भी तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि लोकेशसिंह भाटी निवासी कृष्णा कॉलोनी सेक्टर 7 की सोमवार का शव कॉलोनी के बाहर खेल मैदान के पास सुनसान क्षेत्र में एक पगडंडी पर पड़ा देखा था। मृतक प्रोपर्टी का काम करता था। सुबह मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम में सामने आया कि हत्यारों ने इस युवक के पेट में एक के बाद एक करते हुए 17 बार चाकूओं से वार किया और पेट, पसलियां, छाती सहित ऐसा कोई हिस्सा नहीं बचा था, जहां पर चाकूओं से घाव ना लगा हो। इसके साथ ही हत्यारों ने इसके बाद भी सिर में भी दो बार चाकूओं से वार किए थे। थानाधिकारी छगन पुरोहित ने बताया कि रात्रि को ही हत्यारों और संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी थी। तलाशी के दौरान ही सामने आया कि इस युवक के पड़ोस में रहने वाला सुरेश कश्यप नामक युवक रात्रि से ही गायब है। इस युवक का फोन बंद पड़ा है। हत्या के बाद से ही सुरेश कश्यप गायब चल रहा है। इस युवक का फोन भी बंद है। पुलिस ने इस युवक की तलाश में कई स्थानों पर छापामार कार्यवाही भी की है, परन्तु इस युवक का पता नहीं चल पाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply