Header Banner

एटीएम हैंग कर दस हजार ठगे

BY — January 13, 2016

130107उदयपुर। प्रतापनगर में एक व्यक्ति ने तीन युवकों के खिलाफ एटीएम हैंग कर एटीएम से 10 हजार रूपए निकालने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार करौली हाल सुंदरवास निवासी मीणा ने मामला दर्ज करवाया कि वह सुबह सुंदरवास स्थित एटीएम पर 10 हजार रूपए निकालने के लिए गया था। एटीएम में पहले से ही 3 लोग थे। जिन्हें बाहर निकलने के लिए कहा तो तीनों बाहर नहीं निकले। जैसे ही उसने कार्ड डाला तो तीनों ने एटीएम में पैसे नहीं होने की जानकारी देते हुए कैंसल का बटन दबा दिया। उसने पुन: एटीएम डाला तो एटीएम हैंग हो गया। इस पर वह बाहर निकल गया। बाहर निकलते ही बाहर खड़ा इन युवकों का एक साथी एटीएम में गया और 10 हजार रूपए निकाले और तीनों रवाना हो गए। जैसे ही रवाना हुए तो उसके मोबाईल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 10 हजार रूपए निकले है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply