Header Banner

शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला

BY — January 14, 2016

140107उदयपुर। पुलां में शार्ट सर्किट से लगी एक मकान में लाखों रूपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।

जानकारी के अनुसार पुलां में शहीद भगतसिंह नगर में आलू फैक्ट्री के पास में कमलचंद चौहान का दो मंजिला मकान है। इस मकान में गुरूवार सुबह शार्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी ने दमकल को सूचना दे दी। जिससे मौके पर दो दमकल आई। गली छोटी होने के कारण एक ओर छोटी दमकल को बुलाया गया। इस दमकल ने आग पर काबू पाया। इस आग के कारण मकान में रखा सोफा सेट, डबल बैड, कुछ कुर्सियां जलकर नष्ट हो गई। इसके साथ ही अन्य नुकसान भी हुआ है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply