विद्या भवन में आओ खेलें कार्यक्रम का समापन

BY — January 15, 2016

150103उदयपुर। विद्या भवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के दो दिवसीय खेलकूद का समापन गुरुवार को हुआ। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

150104संयोजक हेमन्त मेनारिया ने बताया कि लम्बी कूद में यश व्यास, धीमी साइकिल रेस में मो. एजाज, तेज साइकिल रेस में चन्द्रकांत सिन्हा, 100 मीटर में यश व्यास, 200 मीटर में गगनदीप, 400 मीटर में यश व्यास व राजवीर सिंह, तीन टांग दौड़ में अभिषेक शर्मा, आकिब राजा, रिले रेस में राजवीर सिंह, मोनू यादव, कानसिंह, श्रवण राव, रस्सा कस्सी में इलेक्ट्रीकल विभाग विजयी रहा।
सजी मेहंदी, सजाया सलाद : मकर संक्रांति को पॉलीटेक्निक की छात्राओं ने मेहंदी लगाई। सलाद सज्जा कर साथी छात्राओं के साथ खाने का आनंद लिया। पॉलोमी सन्याल, सृष्टि यादव व आषा डांगी को सर्वश्रेष्ठ सज्जा व मेहंदी के लिए पुरस्कृत किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *