Header Banner

पैसे लेकर रजिस्ट्री नहीं कराने पर मामला दर्ज

BY — January 16, 2016

fruadउदयपुर। भुपालपूरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पैसे लेकर जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार मेहता सदन निवासी रोहित जैन ने राजेन्द्र जाट निवासी वल्लभनगर और गौरव दवे निवासी वल्लभनगर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपियों ने कुछ समय पूर्व उससे भटेवर स्थित जमीन का सौदा किया था। इस सौदे के एवज में उसने 9 लाख 15 हजार रूपए नकद दे दिए और विक्रय ईकरार कर लिए। बाद में रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply