उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा व उद्येाग जगत में दूरी कम हो

BY — January 17, 2016

क्वालिटी एज्यूकेशन लीडरशिप मीट-2016

170106उदयपुर। किंगसन (महाराजा) ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा देबारी स्थित कॉलेज परिसर में क्वालिटी एजुकेशन लीडरशिप मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीपी राठी ने की।

कार्यक्रम के अतिथि जी.एस. भारद्वाज ने भारत में क्वालिटी एज्यूकेशन पर विचार व्यक्त किये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मैक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के स्वप्न को अगर पूरा करना है तो युवा भारत के युवाओं को क्वालिटी एजुकेशन मिलना आवश्यक है। कार्यक्रम में उदयपुर संभाग के सभी विद्यालयों के शिक्षकगण मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि प्रो. हर्षिता श्रीमाली ने बताया कि भारत के उज्जवल निर्माण के लिए शिक्षा व उद्योग जगत के अंतर को कम करना पडेगा।
170107कार्यक्रम के अंत में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया एवं छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए मुख्य निदेशक सीएस राठौड़ ने शिक्षकों का हार्दिक आभार जताया और कहा कि शिक्षा का क्षेत्र ही देश को उचाईयों के स्तर पर ले जाएगा। संस्था निदेशक अजंली बरारा ने भी समारोह में अपने विचार व्यक्त किए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *