Header Banner

दुकानदार का अपहरण कर खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवाए

BY — January 18, 2016

fruadउदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक दुकानदार ने कुछ युवकों के खिलाफ उसका अपहरण कर मारपीट कर खाली चैकों पर हस्ताक्षर करवाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार पुलकेश पुत्र शंभूसिंह राव निवासी नीमच माता स्कीम देवाली ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी फतहपुरा में एक दुकान है। गत दिनों वह दुकान बंद अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी चन्द्रप्रकाश साहू अपने कुछ साथियों के साथ जबरन उसकी कार में घुस गया और उसका अपहरण कर डबोक लेकर गया। जहां पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उससे खाली चैकों और स्टॉम्प पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply