अवैध संबंधों के आरोप लगाने पर की थी हत्या

BY — January 19, 2016

सवीना में युवक की नृशंस हत्या का राजफाश

murderउदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में गत दिनों सवीना में युवक की चाकूओं से गोदकर नृशंस हत्या का राजफाश करते हुए पुलिस ने मृतक के एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने मृतक की हत्या इस कारण की थी कि मृतक उस पर अवैध संबंधों की शंका करता था। आरोपी कई दिनों से फरार था जिसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी हिरणमगरी छगन पुरोहित ने बताया कि लोकेशसिंह पुत्र इन्दरसिंह भाटी निवासी कृष्णा कॉलोनी सेक्टर 7 गत सोमवार शाम को करीब सात बजे घर से पैदल ही घूमने के लिए निकला था। युवक का शव लोगों ने कॉलोनी के बाहर खेल मैदान के पास सुनसान क्षेत्र में एक पगडंडी पर पड़ा देखा। हत्यारों ने युवक के पेट में एक के बाद एक करते हुए 17 बार चाकूओं से वार किया और पेट, पसलियां, छाती सहित ऐसा कोई हिस्सा नहीं बचा था, जहां पर चाकूओं से घाव ना लगा हो।
युवक का साथी सूरज कश्यप घटना वाली रात्रि से ही फरार था। पता चला कि सूरज कश्यप जावरमाइंस क्षेत्र में घूम रहा है। इस सूचना पर थाने से जाब्ता गया और दबिश देकर इस युवक को घेराबंदी कर इस युवक सूरज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने बताया कि मृतक लोकेन्द्र सिंह उस पर शंका करता था। उसके परिवार में महिलाओं से अवैध संबंध थे। जबकि ऐसा नहीं था, वह केवल लोकेन्द्र के घर पर आता जाता रहता था। घटना वाली रात्रि को उसने लोकेन्द्र को बुलाया, बीयरें खरीदी और सुनसान क्षेत्र में बैठकर पीने लगे थे। लोकेन्द्र को चढऩे पर जैसे ही उसका ध्यान चूका तो आरोपी सूरज ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी बाईक लेकर टॉउन हॉल गया। वहां से जयपुर चला गया। जयपुर में रिश्तेदार नहीं मिलने पर अजमेर आया और दो दिन रूका। वहां से कोटा गया और वहां पर अपने रिश्तेदारों में रहा। वहां से उदयपुर आया और जावरमाइंस की ओर चला गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *