Header Banner

विवाहिता ने फांसी लगाई

BY — January 20, 2016

sucideउदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र में अपने पीहर में रह रही विवाहिता ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार ईडाणा निवासी पुष्पा (38) पत्नी किशनलाल नागदा शादी के बाद से ही जसपुरा स्थित अपने पीहर में रह रही थी। यह विवाहिता सोमवार को गांव के पास ही स्थित जंगल में लकडिय़ां लेने के लिए गई थी। जहां पर इस महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम तक नहीं आने पर परिजनों ने उसे तलाशा तो उसका शव लटका हुआ मिला। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता गया और मृतका का शव उतारकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply