Header Banner

सेंट ग्रेगोरियस में विद्यार्थियों को विदाई

BY — January 23, 2016

230104उदयपुर। संत ग्रेगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को बारहवीं कक्षा विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। बोर्ड परीक्षा में उनकी शानदार कामयाबी व उज्जवल भविष्य की कामना की  गयी।

प्रवक्ता सत्य भूषण शर्मा ने बताया कि ग्यागरहवीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह गान, नृत्य, नाट्य, झलकी आदि की सराहनीय प्रस्तुतियां दीं। शर्मा ने बताया कि समारोह में बेस्ट ग्रेगोरियन स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर अंशुमान बिसारिया (विज्ञान), निकिता लुन्कड़ (वाणिज्य) एवं गौरव सिक्लिकर (कला) को प्रदान किया गया। बेस्ट ग्रेगोरियन ऑल राउंडर का पुरस्कार नमन सिंघल (छात्र ) व महिमा मील (छात्रा) को दिया गया। समारोह को फादर जॉर्ज अब्राहम एवं प्राचार्य जॉर्ज थॉमस ने संबोधित किया। समापन युवा मोटिवेटर  विनीत वया की कैरियर काउंसलिंग सेमिनार से हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply