Header Banner

संस्कार पब्लिक स्कूल के खिलाफ डीपीएस ने जीता मैच

BY — January 26, 2016

कूह स्पोर्ट्स ने तलाशे जयपुर में प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर

260103उदयपुर। कूह स्पोर्ट्स जयपुर सुपर लीग (जेएसएल) अंडर-16 के फाइनल में जयपुर की दो प्रतिष्ठित स्कूलों के बीच फाइनल मैच में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। कूह स्पोर्ट्स की पहल जेएसएल का फिनाले जयपुर के सिरसी स्थित संस्कार स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया। इसमें डीपीएस ने संस्कार स्कूल को हराया।

टूर्नामेंट के 20 रोमांचक मुकाबलों के बाद 23 जनवरी को संस्कार पब्लिक स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल स्कूलों की ब्वॉयज टीमों के बीच इस प्रतिष्ठित ट्राफी के लिए मुकाबला हुआ। जयपुर सुपर लीग में दिल्ली पब्लिक स्कूल विजेता, संस्कार स्कू्ल उपविजेता, मेन ऑफ द मैच और मेन ऑफ द सीरिज डीपीएस के शाहरुख खान, बेस्ट बल्लेबाज संस्कार स्कूल के तनुष सांघी तथा बेस्ट गेंदबाज संस्कार स्कूल के ही कनिष्क जाखड़ घोषित किए गए।
260104कूह स्पोर्ट्स के निदेशक चिराग पटेल ने बताया कि यह पहल प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने एवं प्रतिस्पर्धी के खिलाफ अपनी क्षमताएं साबित करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगी। कूह स्पोर्ट्स में हमारा फोकस बच्चों के समग्र विकास व प्रशिक्षण पर होता है, जो कक्षाओं से परे एवं खेल के मैदान में होता है। राजेश मोटर्स के निदेशक शार्विक शाह, अशोक लीलैंड राजस्थान के क्षेत्रीय प्रबंधक जेके शर्मा ने भी विचार व्य्क्त  किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply