घर से बीस तोला सोने के जेवर चोरी

BY — January 27, 2016

Police_capउदयपुर। गोगुन्दा में एक युवक ने अपने ही घर से 20 तोला सोने के जेवर चोरी कर बाजार में बेच दिए। जांच में सारे पैसे अपने मौज शौक में खर्च करना बताया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मोतीसिंह निवासी भवेडिय़ा ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि उसके घर में अलमारी में रखे उसकी पत्नी के करीब 20 तोला वजनी सोने के जेवर चोरी कर ले गया। इस पर पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि मोतीसिंह के पुत्र ने मौका देखकर एक-एक कर जेवरों को निकाला और जेवरों को बेचकर सारे पैसे मौज-शौक में उड़ा दिए। इस पर पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ कर रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *