Header Banner

कांस्टेबल पर अपहरण का मामला दर्ज

BY — January 29, 2016

290107उदयपुर। एक किशोरी ने सायरा थाने में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल पर अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार सायरा निवासी एक किशोरी और उसके परिजन सुबह उदयपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुए और किशोरी ने बताया कि  वह रात्रि को लघुशंका के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान तीन युवक आए। तीनों में से एक युवक सायरा थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह था। तीनों उसे जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। लोगों ने पीछा किया तो उसे छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच डिप्टी रानू शर्मा कर रही हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply