विदेशी युवाओं ने ट्रैफिक सिस्टम में बताई सुधार की गुंजाईश

BY — January 31, 2016

310107उदयपुर। रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के यूथ एक्सचेंज के तहत विश्व के 15 देशों के 20 सदस्यीय दल पिछले दो दिनों से उदयपुर भम्रण पर है। आज इन युवाओं ने शहर एवं शहर के नैसर्गिंक सौन्दर्य का अवलोकन किया।

फ्रांस के जीन बाप्टीस्ट लेंडेस ने कहा कि फ्रांस व उदयपुर शहर का ट्राफिक सिस्टम बेहतर है लेकिन दोनों जगह सुधार की गुंजाईश है। ईजिप्ट की नहला इब्राहिम ने कहा की ऐतिहासिक इमारतों का बेहतर सम्भालना होगा। उन्हें शहर में सभी जगह अच्छी व्यवस्थाएं देखने को मिली। डेनमार्क के अस्ट्रिड इज्लेबेक निल्सन ने कहा की बागोर की हवेली के बाहर और अंदर बाजार में कई खुले बदबूदार गड्ढे है जिन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिये। उनके वहाँ बेहतर सीवरेज प्रणाली है जो बेहतर तरीके से काम करती है। सभी युवाओं का मानना है कि भारत युवाओं का देश बनता जा रहा है ऐसे में युवाओं की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिये। सभी पूरे शहर को वाई-फाई सिटी बनाने पर जोर दिया।
310108कार्यक्रम समन्वयक सीमासिंह एवं एश्वर्या ने बताया कि सभी सदस्यों को आज सिटी पैलेस में लक्ष्यराजसिंह से मिले तो उन्हें लगा वे भी शहर के प्रति अपना जिम्मेदारीपूर्ण रवैया रखते है। उदयपुर शहर अत्यनत खूबसूरत शहर है और इसलिये सभी यंहा दुबारा आने की ईच्छा रखते है। सभी ने कहा कि यह सुन्दर स्मार्ट सिटी ने ता उम्र याद रहेगी। इस यूथ एक्सचेंज टीम में डेनमार्क के अस्ट्रिड इज्लेबेक निल्सन,मेरी डेमगार्ड, सोफिय़ा विलम्सेन, लुईस बूल्ह,स्पेन के करीना साउटो,चेक गणराज्य के ब्लाहोस्लेव मार्सलेक,ताईवान के चुन यू शिन, जर्मनी के क्लारा स्टीब्लर,पुर्तगाल की फिलिपा पोर्टेला,
नीदरलैण्ड के हरमा बेन्थम,अन्ना वान डी लार, फ्रांस की जीन बाप्टीस्ट लेंडेस, ताईवान के युन-चिंग चांग, युन-हसून शी, इजीप्ट की नहला इब्राहिम,थाईलैण्ड के सूपेनिच क्रैरावी, अर्जेन्टीना की वेनेसा एकोस्टा, जर्मनी के अलेक्जेंडर थोमी सहित 20 सदस्यों ने आज शहर की झीलो में बोटिंग कर उसका आनन्द लिया। आज रात्रि को सभी जयपुर के लिए प्रस्थान कर गये।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *