यौन शोषण का मामला दर्ज

BY — February 5, 2016

rapeउदयपुर। सायरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज करवाया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रावछ गांव निवासी एक युवती ने मामला दर्ज करवाया कि उसके माता और पिता ने गोगुन्दा गांव में सिजारी के रूप में जमीन ली थी। इसी कारण वे अस्थाई वहीं रहते थे। वह घर में अकेली रहती थी। इसी दौरान मौका देखकर एक दिन आरोपी पांचाराम पुत्र भापाराम गमेती निवासी रावछ उसके घर में आया और शादी का झांसा दिया। शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ यौन संबंध स्थापित किए।  बाद में जब वह गर्भवती हो गई तो उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा। आरोपी ने मना कर दिया और बताया कि वह पूर्व से ही शादी-शुदा है और उसके संतान भी है। इस पर उसने अपने पिता और माता को बताया। इसी दौरान उसके एक संतान भी हो गई। इसके बाद भी आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *