उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव संस्था द्वारा आज ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में बसंत पंचमी के उपलक्ष में विविध आयोजन किये गये। जिसमें समाज की अनेक महिला सदस्यों ने भाग लिया।
संरक्षिका कौशल्या गट्टानी ने बताया कि इस अवसर पर भजन एवं विभिन्न प्रतियोगिता के आयेाजन के साथ ही महिलाओं द्वारा बंसत पंचमी के अवसर पर बनाये जाने वाले पीले रंग के व्यंजन बनाये गये। प्रतियोगिताओं में सरिता न्याती प्रथम,आरती न्याती द्वितीय एंव मंजू भण्डारी तृतीय रही। समारोह की अध्यक्षता सरिता न्याती ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन भावना लढ्ढा ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक निर्मला सोनी एवं विक्रम माधवानी थे।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.