Header Banner

हेयर कट नहीं करेंगे जिला कलक्टर का!

BY — February 9, 2016

090209उदयपुर। उदयपुर में जिला कलक्टर को हेयर कट एवं सम्बन्धित सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी। यह निर्णय उनके द्वारा रैम्प शो की स्वीकृति नहीं देने के फलस्वपरूप सेन क्षौर कलाकार मण्डल ने किया है।

संगठन के अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि 5 जनवरी को आयोजित फैशन शो के लिए जिला कलक्टर से फतहसागर की पाल के लिए स्वीकृति मांगी गई थी लेकिन उन्होंने स्पष्ट शब्दों में हाईकोर्ट का हवाला देते हुए मना कर दिया और अब 13-14 फरवरी को म्यूजिक फेस्टीवल फतहसागर की पाल पर आयोजित किया जा रहा है। सेन क्षौर कलाकार मण्डल, लेकसिटी ब्यूटी क्लब व हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाईजेशन (एचबीओ) ने सामूहिक रूप से रोष व्यक्त करते हुए जिला कलक्टर को उनका हेयर कट व अन्य सेवाएं नहीं देने का निर्णय किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply