Header Banner

युवक का अपहरण कर मारपीट कर लूटपाट का मामला

BY — February 10, 2016

दो युवकों के खिलाफ मामले दर्ज

100205उदयपुर। जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो युवकों के खिलाफ उसका अपहरण कर मारपीट कर 18 हजार रूपए नकद और मोबाइल लूटकर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार रतनलाल पुत्र किशनदास कामड़ निवासी चंगेड़ी ने मामला दर्ज करवाया कि वह चाय पीकर अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मंजूर पुत्र नूरखां निवासी चंगेड़ी बाईक लेकर आया और उसके साथ एक युवक ओर था। दोनों ने उसे रोका और बाड़ करने के तार दिलाने के बहाने साथ में बाईक पर बैठाकर ले गए। आरोपी उसे फतहनगर लेकर आए और वहां से बडग़ांव, आमली चौराहा होते हुए पत्थर की खदान दिखाने के बहाने अपने साथ खदान में लेकर गए। जहां पर मारपीट की और खदान में फैंकने की धमकी देकर आरोपियों ने उसके जेब में रखे 18 हजार रूपए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply