Header Banner

पैंथर ने किया बछड़े का शिकार

BY — February 11, 2016

110203उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणों का गुड़ा गांव में बुधवार रात्रि को एक पैंथर घुस गया और पैंथर ने गांव में एक बछड़े का शिकार कर लिया।

जानकारी के अनुसार ब्राह्मणों का गुड़ा गांव में बुधवार रात्रि को एक पैंथर घुस गया। पैंथर गांव के ही भगवतीलाल जोशी के बाड़े में घुस गया और पैंथर ने एक बछड़े का शिकार कर दिया। रात्रि को बछड़े के जोर-जोर से रंभाने पर जाग हो गई और ग्रामीणों के शोर मचाने पर पैंथर बछड़े को घायलावस्था में छोडक़र भाग गया। ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मौका-मुआयना कर वन विभाग को सूचित किया। ग्रामीणों के अनुसार आए दिन गांव में पैंथर आता है और मवेशियों का शिकार करता है। ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply