रानू शर्मा का एएसपी बनने पर सम्मान

BY — February 13, 2016

केके शर्मा बने विप्र फाउण्डेशन राजस्थान जोन-1 के अध्यक्ष

130203उदयपुर। विप्र फाउण्डेशन वशिष्ठ ऋषि ब्लॉक ने पुलिस उपअधीक्षक रानू शर्मा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर पदोन्न्त होने पर उनका सम्मान किया। उनके साथ केके शर्मा के विप्र फाउण्डेशन राजस्थान जोन-1 का अध्यक्ष बनने पर भी सम्‍मान किया गया।

ब्लॉ्क संयोजक राजेन्द्र सनाढ्य ने बताया कि मुख्यि अतिथि फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मनारायण जोशी थे। मुख्ये वक्ता मेवाड़ महामण्डलेश्व रासबिहारी थे। अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष जगदीश मेनारिया ने की।
जोशी ने कहा कि ब्राह्मण सर्व समाजों का सिरमौर है एवं कभी भी जातिवादी में नहीं रहा है। अपनी बुद्धिमता से वह कोई भी असंभव कार्य को संभव बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान कर सकता है। ब्राह्मणों को संगठित होकर इसे सिद्ध करना चाहिये उनका कथन था कि अच्छा समाज एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है। शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विप्र बंधु बुराईयां एवं कमियां गिनाने की बजाय समाज के उत्थान में शक्ति लगाएं।
अति. पुलिस अधीक्षक रानू शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति आज पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है और एक अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बन रही है, बधाईयां तो सभी ने पर आज अपने परिवार के साथ खुशी मनाना अच्छा लग रहा है।
महा मण्डलेश्वरर रासबिहारी ने आशीर्वचन दिये और कहा कि सदियों से धर्म और संस्कृति की रक्षा करने वाला ब्राह्मण आज पिछडता एवं छिन्न भिन्न होता जा रहा है, उसे संगठित होने की जरूरत है। अध्यक्षता करते हुए जगदीश मेनारिया ने कहा कि समय की पुकार है कि ब्रह्म समाज एक एवं संगठित होकर समाज के हित में अपना एक अलग पहचान आने एवं आने वाली पीढ़ी को रचनात्मक कार्य करने को बताएं। संचालन हरिश शर्मा ने किया व धन्यवाद की रस्म भूपेश चौबीसा महामंत्री, विप्र फाउण्डेशन ने अदा की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *